{"_id":"619002c467b50c623f272158","slug":"thieves-blew-jewelery-worth-five-lakhs-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-chandauli-news-vns6224283120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने पांच लाख के आभूषण उड़ाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने पांच लाख के आभूषण उड़ाये
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड का मौसम आते ही शहर के बंद पड़े मकान चोरों के निशाने पर आ गये है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कालोनी में आरपीएफ जवान के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ चोरों ने लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार रात घर पहुंचने के बाद वहां दरवाजे के टूटे हुए ताले और बिखरा हुआ सामान देखकर परिवार वालों के होश उड़ गये। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर शनिवार को मुकदमा दर्ज पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी रही। रेलवे सुरक्षा बल में तैनात सिपाही संतोष कुमार चौहान मुगलसराय कोतवाली के चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थपुरम कालोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को परिवार के सभी लोग घर में ताला बंदर छठ पूजा मनाने के लिए गांव चले गये। वहीं वह भी ड्यूटी चले गये। बताया कि शुक्रवार की देर शाम परिवार के सभी लोग गांव से घर लौटेे तो देखा कि मुख्य गेट के बाद मकान के भीतर प्रवेश करने वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इसके जब कमरे के भीतर गये तो खुली आलमारी और पलंग पर बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गये। उन्होंने बताया कि आलमारी में रखी सोने के चूड़ी, गले का हार, सोने की दो अंगूठी, चांदी की पायल, राखी व सात हजार रुपये नगदी समेत गर्म कपड़े, तेल, साबुन गायब है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इनसेट
चोरों ने दो दिनों में चोरी की दो घटना को दिया अंजाम
पीडीडीयू नगर। चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त नहीं होने से चोरों की हौसले काफी बुलंद हो गये है। चोर एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने हिनौल गांव स्थित एक कटरे में बनीं दुकानों में घुसकर लगभग पचास हजार रुपये के सामान पर हाथ फेर दिया था। पुलिस अभी इस मामले को सुलझाने में जुटी थी कि शुक्रवार को सिद्धार्थपुरम कालोनी में चोरी की घटना प्रकाश में आ गई।