फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thief Champat with Tilak and wedding money and jewelry

तिलक और शादी के रखे रुपये और गहने लेकर चोर चंपत

Fri, 24 Apr 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Thief Champat with Tilak and wedding money and jewelry
तिलक और शादी के रखे रुपये और गहने ले गए चोर
विज्ञापन

शुक्रवार को होना था तिलक, एक दिन पहले सब उठा ले गए चोर
पुत्री की शादी के लिए पिता ने रिश्तेदारों से लिए थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। कोरोना वायरस के चलते लाकडाउन में सब लोग घरों में हैं इसके बाद भी चोर अपने कारनामे से बाज नहीं आ रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा गांव में कमलेश राम अपनी बेटी की शादी के लिए रुपये और जेवरात रखे थे। शुक्रवार को तिलक होना था इससे पहले बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर में रखे चालीस हजार नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर मुआयना किया। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर बुधवार को पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।

मनिहरा गांव निवासी कमलेश राम की पुत्री पूजा की एक मई को शादी होनी है। शुक्रवार 24 अप्रैल को तिलक चढ़ाने के लिए कमलेश ने रिश्तेदारों की मदद से 45 हजार रुपये एकत्र किए थे। 23 अप्रैल को परिवार के लोग शादी और तिलक कराने के लिए बाबत आदेश लेेने के लिए तहसील पर गये हुए थे लेकिन उन्हें किसी कारण इजाजत नहीं मिली। बृहस्पतिवार की रात पीछे के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने बक्से में रखे छह थान जेवरात समेत 45 हजार रूपया लेकर जाने लगे। इस बीच कमलेश की पत्नी सुनीता की नींद खुल गई और उसने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर भाग निकले। बाद में परिवार वालों ने इसकी सूचना 112 नम्बर पर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। इस बावत कोतवाल सतेन्द्र यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed