फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thermal screening of laborers from Gujarat

गुजरात से आए मजदूरों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 10 May 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening of laborers from Gujarat
लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में बाहर से आने वाले मजदूरों और छात्रों की क्वारंटीन सेंटरों में थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। शनिवार को भी कस्बा में पहुंचे आधा दर्जन युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद युवाओं में कोई लक्षण न दिखने पर उन्हें घर में 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देकर जाने दिया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में एसडीएम प्रदीप कुमार के निर्देश पर 13 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें धानापुर, सकलडीहा और भोजापुर में बने क्वारंटीन सेंटर में बाहर से आए लोगों की जांच की जा रही है। अब तक बाहर से आए कुल 89 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद होम क्वारंटीन किया जा चुका है। एसडीएम ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और बरेली से आए मजदूरों और छात्रों स्वास्थ्य परीक्षण के बाद लक्षण नहीं मिलने पर होम क्वारंटीन किया गया है। इस मौके पर बीडीओ गुलाबचंद्र सोनकर, एंटी कोरोना टास्क फोर्स प्रभारी विजय शंकर मिश्र, डा. शिवाश्रय सिंह, फार्मास्टि विक्रम प्रताप सिंह, लेखपाल संजय पचौरी, राकेश, एसआई विष्णु गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed