फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thermal screening by consulting those coming from outside

बाहर से आने वालों की सभासद कर सकेंगे थर्मल स्क्रीनिंग

Mon, 01 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening by consulting those coming from outside
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में ढील देने के बाद से पीडीडीयू नगर में बाहर से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। वार्ड में आने वाले लोगों की सूचना मिलने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग अब सभासद भी कर सकेंगे। इसके लिए नगर पालिका चेयरमैन की ओर से सोमवार को सभी सभासदों को इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर का वितरण किया गया। इससे कोरोना संदिग्धों को चिह्नित करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से बाजार में लोगों की भीड़ के साथ बाहर से आने वालों की संख्या में और अधिक वृद्धि होने संभावना है। ऐसे में नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चेयरमैन संतोष खरवार की ओर से सोमवार को क्षेत्र के सभी सभासदों को इंफ्रारेड थर्मल स्क्रैनर का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस सभासदों को थर्मल स्क्रैनर दिए जाने का उद्देश्य है कि किसी भी वार्ड में यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है और इसकी सूचना सभासद को मिलेगी तो वह वहां जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सकेगा। तापमान ज्यादा मिलने पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जा सकेगी। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सभासदों की बढ़ी हुई जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्हें यह स्क्रैनर दिया गया है। इस दौरान सभासद अशोक जायसवाल, मो. ईसा खां, नायाब अहमद रिंकू, राजेश जायसवाल, ब्रजेश गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, रवि सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed