फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There will be a change in the weather, there is a possibility of rain

मौसम में होगा परिवर्तन, बारिश के आसार

Thu, 24 Feb 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
There will be a change in the weather, there is a possibility of rain
पीडीडीयू नगर। मौसम में हो रहे परिवर्तन से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार से हवा के रुख में भी परिवर्तन हुआ है। अब तक चल रही पछुआ हवा पुरवा में बदल गई है। इससे जहां गर्मी बढ़ी है वहीं बारिश की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16 व अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अभी तक आसमान साफ रहा है और सुबह से ही तीखी धूप निकल रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा का रुख पछुआ से बदलकर पुरवा हो जाने के कारण बुधवार से तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना है। वहीं बृहस्पतिवार व शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने व जिले के कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

कंदवा। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों में बूंदाबांदी व बारिश की संभावना जताए जाने के बाद बुधवार से हवा का रुख बदलने के कारण मौसम में बदलाव भी दिख रहा है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। तेज हवा के चलते दलहनी, तिलहनी और गेहूं की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसलों की बालियां बाहर निकल आई हैं। अगर बारिश हुई और तेज हवा इसी तरह चलती रही तो गेहूं के साथ दलहनी व तिलहनी फसलों को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरदहा गांव निवासी किसान केदार सिंह का कहना है कि फरवरी माह में तेज हवा व बारिश का दलहनी व तिलहनी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ना तय है। अगर तेज हवा के साथ बारिश हुई तो गेहूं का दाना कमजोर होने और पैदावार घटने की आशंका है।
खोर गांव निवासी यशवंत सिंह ने कहा कि अगर तेज हवा के साथ बारिश होती है तो गेहूं के साथ सरसों, मटर, चना आदि फसल को नुकसान होगा। किसानों की गाढ़ी कमाई पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
कादिराबाद निवासी सच्चिदानंद सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए अब बारिश व तेज हवा अनुकूल नहीं है। तेज हवा व बारिश के बीच गेहूं का दाना पतला हो जाएगा जिससे उत्पादन कम हो सकता है।

करौती गांव निवासी अजय पांडेय का कहना है कि बेमौसम बारिश व तेज हवा के कारण गेहूं के दाने पतले हो जाएंगे और पैदावार भी कम हो जाएगी। इस समय फसलों को पानी की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed