फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was relief from the bright sun during the day and the chill increased again in the evening.

Chandauli News: दिन में तेज धूप से मिली राहत शाम होते ही फिर बढ़ी ठिठुरन

Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
There was relief from the bright sun during the day and the chill increased again in the evening.
पीडीडीयू नगर। जिले में शीतलहर के कारण ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। हालांकि सोमवार को तेज धूप निकलने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग फिर ठिठुरने लगे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिले का मौसम इस सीजन में सबसे ज्यादा सर्द रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री पर पहुंचने और 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से लोगों कांपने लगे थे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह कोहरा छंटने के बाद तेज धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़ गया, जिससे कुछ राहत मिली। हालांकि शाम के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कहीं भी अलाव की व्यवस्था न किए जाने से राहगीरों को ठंड में वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं फुटपाथ के किनारे रहने वालों के लिए अभी तक सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से कंबल का वितरण भी नहीं किया जा रहा है।
इससे उनके लिए ठंड आफत बनी हुई है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती हे लेकिन न्यूनतम तापमान के पांच डिग्री तक पहुंच जाने की प्रबल संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed