फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was no electricity in three hundred houses throughout the day and night due to the breaking of the pillar

खंभा टूटने से पूरे दिन व रातभर तीन सौ घरों में नहीं रही बिजली

Fri, 26 Mar 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity in three hundred houses throughout the day and night due to the breaking of the pillar
पीडीडीयू नगर। चंदासी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या पांच के सुभाष नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की दोपहर में बिजली का क्षतिग्रस्त पोल गिर जाने से करीब 300 घरों की बिजली गुल हो गई। दोपहर के करीब एक बजे गिरे बिजली के खंभे को देखने तीन बजे विभागीय कर्मचारी पहुंचे लेकिन पानी भरे गड्ढे में खंभे को ठीक करने में असमर्थता जताई। बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल का संकट उठाना पड़ा। विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार तक आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। सुभाष नगर मोहल्ले में पानी भरे छोटे से पोखरे में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया खंभा वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा था। मोहल्ले के लोग बिजली के खंभे के कभी भी गिर जाने की आशंका जताते हुए विभागीय अधिकारियों से खंभा बदलवाने की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे के लगभग खंभा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि टूटे खंभों व तारों की चपेट में कोई नहीं आया। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। मोहल्ले के लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर तत्काल सप्लाई कटवाई और मरम्मत की मांग की। बावजूद इसके देर से कर्मचारियों के पहुंचने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो सका। बिजली व रहने से लगभग तीन सौ घरों के एक हजार लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसे लेकर उनमें आक्रोश रहा। गर्मी में इस संबंध में एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि पानी भरे गड्ढे में गिरने के कारण रात में खंभा नहीं बदला जा सका है। शुक्रवार की सुबह आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed