फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was joy everywhere, hands were raised for prayers, people hugged each other and said - Eid Mubarak

Chandauli News: हर तरफ उल्लास, दुआ के लिए उठे हाथ, गले मिल बोले-ईद मुबारक

Tue, 01 Apr 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
There was joy everywhere, hands were raised for prayers, people hugged each other and said - Eid Mubarak
पीडीडीयू नगर। जिले भर में ईद सोमवार को उत्साह से मनाया गया। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज में मुल्क में अमन-चैन और परिवार की सलामती की दुआएं मांगी गईं। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। शाहकुटी स्थित ईदगाह के बाहर लगे मेले में बच्चों ने झूले का आनंद उठाया।
विज्ञापन


शाहकुटी स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने वाले उत्साहित नजर आए। सुबह छह बजे से ही नए कपड़े पहनकर बड़े बुजुर्गों संग बच्चे और युवा नमाज अदा करने पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा हुई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज के बाद ईदगाह के पास लगे मेले में बच्चों ने आनंग उठाया। मेले में चाट, गोलगप्पे, गुब्बारा, खिलौने आदि की दुकानें सजी रहीं। मेले में तरह-तरह के झूले भी लगे थे। इसका भी बच्चों ने खूब आनंद उठाया। इसी तरह जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई। अलीनगर जामा मस्जिद, कसाब महाल स्थित मिनारा मस्जिद, न्यू महाल, सिकटिया, इस्लामपुर के मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद घरों में सेवइयों के साथ अन्य लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

दुलहीपुर क्षेत्र में भी ईद के मौके पर लोगों ने एक-दूसर से गले मिलकर बधाई दी। दुलहीपुर के साथ ही भिसौड़ी, सतपोखरी, प्लाट, कुंडाकला, मलोखर, हरिशंकरपुर आदि गांवों के ईदगाह व मस्जिदों पप सुबह नमाज अदा हुई। नौगढ़ क्षेत्र में लोगों ने सोमवार को ईद की नमाज नौगढ़ स्थित ईदगाह पर अदा की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। नौगढ़ के प्रधान के पति दीपक गुप्ता ने ईदगाह पर जाकर मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। क्षेत्र के भैसोड़ा, डुमरिया, बरबसपुर, बरवाडीह, सोनवार में भी लोगों ने सोमवार की सुबह मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अदा की। इसी तरह धानापुर, सैयदराजा, चहनिया, सकलडीहा, टांडाकला, पड़ाव, नियामताबाद, बबुरी, इलिया, शहाबगंज, चकिया, कमालपुर आदि क्षेत्रों में भी ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed