{"_id":"57684c5a4f1c1b3f0ab481f7","slug":"there-was-dirt-on-the-track-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म, ट्रैक पर दिखी गंदगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म, ट्रैक पर दिखी गंदगी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन का निरीक्षण करते यात्री सुविधा समिति के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय से यात्री सुविधा समिति की पांच सदस्यी टीम ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म और पटरियों पर गंदगी देख अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। यात्री प्रतीक्षालय में शौचालय की अनियमितता पर लाइसेंस रदद कर दिया वहीं विकलांगों के लिए रखे बैटरी चालित वाहन पर जनाहार का भोजन रखे जाने पर जनहार पर पांच हजार का जुर्माना ठोका। चेतावनी दी कि यदि अब स्टेशन पर गंदगी दिखी तो खैर नहीं।
यात्री सुविधा समिति रेल मंत्रालय की ओर से डॉ. अशोक त्रिपाठी, सुधीर मिश्र, प्रभुनाथ चौहान, रामानंद त्रिपाठी और रामधीर सिंह चौहान सहित पांच सदस्यी टीम शाम चार बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्थानीय अधिकारियों के साथ सबसे पहले टीम के सदस्यों ने प्रत्येक प्लेटफार्म का निरीक्षण किया।
यहां ट्रैक के बीच पानी भरा हुआ देख कर साथ चल रहे मंडल के अधिकारियों को जमकरफटकार लगाई। प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के मध्य जनाहार के समीप पहुंचे तो दिव्यांगों के लिए आए वाहन को खड़ा देख भौचक रह गए। एक सदस्य वाहन पर बैठ गया और अधिकारियों से उसे चलाकर बाहर तक छोडने की बात कही। जब गाड़ी चलाने की कोशिश की गई तो बैटरी चालित वाहन का इंजन ही स्टार्ट नहीं हुआ। बगल में ही दूसरे वाहन पर जनाहार की सीलबंद भोजन का पैकेट रखा हुआ मिला। इस पर टीम के सदस्यों ने पांच हजार रुपये जुर्माना ठोका। बाद में यात्री प्रतिक्षालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां शौचालय के बाहर पे एंड यूज लिखा हुआ बोर्ड टंगा देखा। फ्री सेवा के बदले पैसे वसूले जाने बात देख कर टीम के सदस्य बिफर पड़े और अधिकारियों को फटकारते हुए शौचालय का लाइसेंस रदद कर दिया। शाम चार बजे से डेढ़ घंटे तक निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों की सांस उपर नीचे होती रही।
विज्ञापन
बाद में टीम के सदस्य डीआरएम आफिस पहुंच कर सभागार में डीआरएम से यहां की व्यवस्थाओं के बावत मंथन किया। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम दयानंद, एसीएम अनंजय तिवारी, मंडल अभियंता मुख्यालय एसके राय, भाजपा नेता राणा प्रताप, रमेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, आलोक वरुण, सतीश चौहान, अशोक सैनी आदि रहे।