फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a ruckus on the information of building a church in Avati village, saffron organizations protested

Chandauli News: एवती गांव में चर्च बनाने की सूचना पर बवाल, भगवा संगठनों ने जताया विरोध

Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus on the information of building a church in Avati village, saffron organizations protested
धीना। थाना क्षेत्र के एवती गांव में सरकारी पट्टे की जमीन पर ईसाई मिशनरी की ओर से चर्च बनाने की सूचना पर भगवा संगठनों ने पहुंचकर विरोध जताया। सूचना पर हिंदूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर चर्च के निर्माण पर रोक लगा दी। पुलिस ने पट्टा स्वामी सिरपत सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वही सकलडीहा सीओ रघुराज ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन का जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

एवती गांव निवासी सिरपत राम को ग्राम सभा की ओर से आबादी की जमीन पर पट्टा किया गया है। इन दिनों पट्टा की भूमि पर भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। बीते तीन दिनों पहले भवन के मुख्य गेट के ऊपर दूसरे तल पर ईसाई चर्च का नक्शा बन रहा था। सूचना धीरे-धीरे ग्रामीणों में फैलने लगी। चर्च के निर्माण की सूचना पर हिंदू संगठनों और भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर भवन के निर्माण को रोकते हुए मामले की जानकारी धीना पुलिस को दी। सूचना पर धीना थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंचे। भवन के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। वहीं पट्टा स्वामी सिरपत राम, विजय राजदूत, सुजीत कुमार को हिरासत में ले कर मिशनरी फंडिंग, धर्मांतरण की गतिविधियों और भूमि के सौदे को लेकर पूछताछ कर रही है। सकलडीहा सीओ रघुराज धीना थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद के साथ भवन निर्माण स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए। जानकारी मिलने पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने पुलिस को मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने कि बात कही। चंदौली जनपद के एवती गांव के साथ-साथ अनेकों गांवों में ईसाई धर्मांतरण की चर्चा है।
विज्ञापन

कोट
पट्टा स्वामी सहित दो लोगों से पूछताछ किया जा रही है। मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
रघुराज, सीओ,सकलडीहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed