फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a jam throughout the day,

दिनभर लगा जाम, आम लोगों के साथ पुलिस भी रही परेशान

Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
There was a jam throughout the day,
पड़ाव। मिर्जापुर जिले के अहरौरा में लगने वाले बेचुबीरबाबा के चार दिवसीय मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण रविवार को पड़ाव चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस बीच सूजाबाद पुलिस चौकी के समीप रोड पर लगे बैरिकेडिं के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली फंस जाने के कारण स्थिति और अधिक भयावह हो गई। लोग दिनभर जाम के चलते काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा में लगने वाले बेचुबीर बाबा के चार दिवसीय मेले में वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ बलिया ,मऊ समेत अन्य जिलों से काफी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके रविवार को पड़ाव चौराहे पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गयी। वाहनों की संख्या बढ़ते ही सड़क पर जाम स्थिति बन गई। वहीं सूजाबाद पुलिस चौकी के समीप सड़क पर लगे लोहे की बैरकेडिंग में एक ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई। जिससे और अधिक जाम लग गया। इसके कारण पीडीडीयू नगर-पड़ाव मार्ग व रामनगर-पड़ाव मार्ग पर ट्रकों और वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जाम के कारण लोगों को दिनभर काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed