फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandasi Sub Centre insulator fault 2.5 lakh Population immersed darkness

Chandauli News: आंधी से इंसुलेटर में आई गड़बड़ी, पांच घंटे अंधेरे में डूबी रही ढाई लाख की आबादी

Thu, 22 Feb 2024 01:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 22 Feb 2024 01:23 PM IST
सार

मौसम में देर रात गड़बड़ी होने के कारण साहूपुरी से चंदासी उपकेंद्र से जुड़े गांव के लोग बिजली कट की समस्या से परेशान हो गए। हाइटेंशन तार का इंसुलेटर खुल जाने की सूचना पर विभाग के कर्मचारियों ने इसे बनवा दिया। पांच घंटे बाद आपूर्ति शुरु हो पाई।

विज्ञापन
Chandasi Sub Centre insulator fault 2.5 lakh Population immersed darkness
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिले के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार को दिनभर धूप खिलने से गर्मी महसूस हुई। वहीं भोर के साढ़े तीन बजे के करीब आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट तक चली आंधी के कारण साहूपुरी से चंदासी उपकेंद्र तक आने वाले हाईटेंशन तार के इंसुलेटर में गड़बड़ी आने से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बाधित रही। ढाई लाख की आबादी अंधेरे में रही। विभागीय कर्मियों ने सुबह आठ बजे मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल कर दी। वहीं मौसम विभाग ने आगामी शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी और प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ जिले का मौसम भी बुधवार की भोर से बदल गया। जिले का न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ दिनों से लगातार निकल रही धूप के कारण ठंड का प्रकोप काफी कम हुआ है। दिन में गर्म कपड़े पहनकर निकलने से परेशानी महसूस हो रही है। हालांकि रात में तापमान गिर जाने से हल्की ठंड का असर बना हुआ है। वहीं तड़के मौसम ने एक बार फिर तेवर दिखाए।
विज्ञापन


दिन में चलने वाली तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक हालात ऐसे ही रहे। आंधी के साथ कई स्थानों पर बारिश भी हुई। खराब मौसम ने सबसे पहला वार बिजली व्यवस्था पर किया। करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं ने पांच घंटे के लिए लोगों को बिजली से दूर कर दिया। सुबह बिजली गुल रहने के कारण पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मुगलसराय उपकेंद्र के जेई रविंद्र राय ने बताया कि तेज हवाओं के चलते साहूपंरी उपकेंद्र से चंदासी उपकेंद्र को आने वाले हाईटेंशन तार का इंसुलेटर खुल जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। जानकारी के बाद विभागीय कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत करा दी गई है। आपूर्ति सुचारू हो गई है।


शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में होगी छह डिग्री की गिरावट
राज्य कृषि व मौसम प्रभारी, अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। जिले के लोगों को अभी ठंडी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम प्रभारी ने बताया कि मौसम में अचानक बदल सकता है। जिससे तामपान काफी नीचे गिरेगा और हो सकता कि लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हो जाए।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed