फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no system of water harvesting at the washing center

वाशिंग सेंटर पर जल संचयन की नहीं है व्यवस्था

Mon, 23 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
There is no system of water harvesting at the washing center
सकलडीहा। एक तरफ जल संचयन को लेकर शासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कस्बा क्षेत्र में वाहन धोने के नाम पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वाहन धोने के लिए बनाये गये सेंटर पर संचालक सुबह से शाम तक कई वाहन धोते हैं और इस दौरान पानी की काफी बर्बादी होती है। पानी के लिए अवैध तरीके से बोरिंग भी की गई है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

पानी के संचयन के लिए शासन के निर्देश पर सरकार दफ्तरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाये जा रहे है। ताकि बारिश के पानी का संचित कर भूगर्भीय जल के स्तर को बनाया रखा जा सके। वहीं दूसरी तरफ कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में वाहनों धोने के लिए जगह-जगह खोले गये सेंटरों पर हर रोज हजारों लीटर पानी की बर्बादी की जाती है। वहीं किसी भी वाशिंग सेंटर पर जल संचयन के लिए कोई भी उपाय नहीं किये गये है। इस बाबत अवर अभियंता जलनिगम उदयराज गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही शासन की ओर से प्रावधान जारी होने वाला है। बिना परमिशन के लोग घरों में बोरिंग नहीं करवा पायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed