फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no seat in any train for metros for a month

Chandauli News: महानगरों के लिए किसी भी ट्रेन में एक महीने तक नहीं है सीट

Sun, 04 Dec 2022 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
There is no seat in any train for metros for a month
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन बीतने के बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई। ठंड की शुरूआत होते ही कोहरे में ट्रेनों को समय से और सुरक्षित ढंग से संचालन के लिए पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली तीन दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, राजकोट, उज्जैन सहित अन्य स्थानों के लिए एक महीने तक किसी ट्रेन में सीट नहीं है। इससे यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे के कारण तीन दर्जन ट्रेनों को तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। यही नहीं रोजाना चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के दिनों में कमी कर दी गई है। महाबोधि सहित अन्य कई ट्रेनों को सप्ताह में तीन दिन तक कर दिया गया है। इससे बड़े शहरों तक जाने के लिए रिजर्वेशन पाना टेढ़ी खीर हो गया है। यात्री रिजर्वेशन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। तत्काल बुकिंग पर ही लंबी लाइन लग रही है। वहीं जनरल टिकट की बिक्री बढ़ गई है। इतना होने के बाद भी ट्रेनों की टाइमिंग भी सही नहीं है। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। इससे यात्री परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली जाने के लिए हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 15 दिसंबर तक, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, अगरतला आनंद विहार तेजस और पटना नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस में बीस दिसंबर तक सीट उपलब्ध नहीं है। इसी तरह संपूर्णक्रांति, दुरंतो, पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, विक्रमशिला, महाबोधि, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में दिसंबर के अंत तक सीट उपलब्ध नहीं है। इसी तरह लोकमान्य तिलक (मुंबई) के लिए पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में बीस दिसंबर तक, गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 18 जनवरी तक, मुंबई मेल और पटना जनता एक्सप्रेस में दिसंबर के अंत तक सीट उपलब्ध नहीं है। यही हाल कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed