फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no seat in any train for a month

एक माह तक नहीं है किसी ट्रेन में सीट, बढ़ी मुश्किलें

Sat, 26 Jun 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
There is no seat in any train for a month
पीडीडीयू नगर। कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कम होते ही यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ने लगी है। यात्रियों की बढती संख्या को देखते हुए रेलवे लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ा रही है। बावजूद इसके लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। विशेष कर मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई आदि औद्योगिक शहरों में जाने के लिए एक माह तक सीट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

इस वर्ष मार्च माह में कोरोना की दूसरी लहर आते ही अप की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। मुंबई और दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। एक जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद काम पर वापस लौटने वालों की संख्या बढ़ गई। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे बंद ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। बावजूद इसके यात्रियों को कंफर्म सीट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। विशेष कर अप की ट्रेनों में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आज की स्थिति देखें तो पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में सेकेंड सीटिंग में 15 जुलाई, स्लीपर में 16 जुलाई, एसी में 11 जुलाई, मुंबई मेेल में बीस जुलाई के बाद, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में 16 जुलाई, भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 23 जुलाइ के बाद सीट उपलब्ध है। पीडीडीयू जंक्शन से नई दिल्ली के लिए भुवनेश्वर नई दिल्ली स्पेशल में 18 जुलाई, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली स्पेशल में 12 जुलाई, नीलांचल में 18, महानंदा में 14 जुुलाई, नेताजी एक्सप्रेस (कालका) में 20 जुलाई, कामाख्या आनंद विहार, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बीस के बाद रिजर्व सीट मिल सकेगा। बेंगलुरू के लिए 20 जुलाई के बाद, अहमदाबाद के लिए भी बीस जुलाई के बाद ही सीट उपलब्ध हो सकेगी। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed