फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no rain for three days despite the clouds covering it, farmers are worried

Chandauli News: तीन दिन से छा रहे बादल पर नहीं हो रही बारिश, किसान चितिंत

Mon, 24 Feb 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
There is no rain for three days despite the clouds covering it, farmers are worried
पीडीडीयू नगर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, वहीं जिले में तीन दिनों से बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छाए रहने के बावजूद जिले में बारिश की संभावना नहीं है। इससे किसानों की मुश्किल बढ़ सकती है, क्योंकि इस समय गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत है।
विज्ञापन


जिले में बीते शुक्रवार से बादलों की आवाजाही जारी है। बादल उमड़-घुमड़कर निकल जा रहे हैं। प्रदेश के कुछ पश्चिमी हिस्सों में हुई बारिश के बाद जिले में भी बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी मंगलवार तक बादल छाए रहने क्रम तो चलता रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि पश्चिमी प्रदेश में कुछ स्थानों पर हुई बारिश के बाद जिले के किसानों को बारिश की उम्मीद जगी थी। क्षेत्र में काफी समय से बारिश न होने व नहरों में समुचित मात्रा में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण किसानों के सामने गेहूं की फसल बचाना चुनौती बन गई है। किसानों का कहना है कि जल्दी बारिश न हुई तो उनके सामने समस्या पैदा हो जाएगी। इस समय फसल बड़ी हो रही है, जिसे पानी की जरूरत है। आसमान में तीन दिन से सुबह-शाम बादल नजर आते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ जाने से पंप चलाकर सिंचाई कर पाना हर किसान के लिए मुश्किल है। यदि जल्दी ही बारिश न हुई तो फसल सूखने की आशंका है। इस संबंध में राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण चंदौली में बादलों के आने व जाने का क्रम चल रहा है जो मंगलवार तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं होगी। दो दिन बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed