फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no place for goons and mafia in the state: Omprakash

गुंडे, माफिया के लिए प्रदेश में जगह नहीं : ओमप्रकाश

Sun, 06 Oct 2024 03:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
There is no place for goons and mafia in the state: Omprakash
इलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को घुुरहूपुुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की पहल पर रोहिणी आयोग का गठन किया गया है। देश में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने शिक्षित महिलाओं से राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की अपील की। कहा कि महिला शिक्षा में ज्योतिबा फूले का महत्वपूर्ण योगदान है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में अधिकार नहीं दिया होता तो कैलाश खरवार चकिया के विधायक और ओमप्रकाश राजभर मंत्री नहीं होते। कहा कि पीएम मोदी औरसीएम योगी जनता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारें तत्पर हैं। कहा कि प्रदेश भर में 18 हजार गांवों सर्वे के दौरान एक भी गरीब के घर में शौचालय का निर्माण नहीं हुआ हो तो उसकी सूचना हमें दें। हम सर्वे करने वाले की छुट्टी कर देंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों को रोजगार के लिए चार दिन पहले कैबिनेट में कानून पास हुए हैं, जिसके तहत कक्षा आठ पास 21 से 40 वर्ष के लोगों को रोजगार के लिए 5 लाख का कर्ज बैंक से मिलेगा, जिसका ब्याज सरकार भरेगी।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है, गुंडे माफिया के लिए प्रदेश में जगह नहीं रह गई। अगर कहीं दंगे हुए भी होंगे, तो समाजवादी पार्टी के लोगों ने किया होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने वोट की सुरक्षा कर लेते हैं, वह अपनी मां-बहन की सुरक्षा कर लेंगे। चुनाव में दारू, मुर्गा पर जो अपना वोट बेच देता है, वह कभी भी मां-बहन की सुरक्षा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौने चार घंटे की देरी से सभा में पहुंचे पंचायतीराज मंत्री ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। पंचायती राज विभाग ने मंत्री को बुद्ध की प्रतिमा, गदा, स्मृति चिन्ह, बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, मुन्ना चौहान, राधिका बिंद, वृक्षबंधु परशुराम सिंह, पतिराम राजभर, संजीत बियार, कन्हैया बियार, डीपीआरओ नीरज सिन्हा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अदालत राजभर और संचालन सालिक यादव ने किया।


इनसेट
कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत
चकिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का इलिया जाते समय लेवा तिराहे पर पंचायत प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मवैया प्रधान संजय कुमार, आशुतोष जायसवाल के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण किया गया। वहीं, गौड़िहार चट्टी पर जमुआ प्रधान प्रतिनिधि डाॅ. केके सिंह, पूर्व प्रधान उपेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। चकिया के सहदुल्लापुर तिराहे पर विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर संदीप गुप्ता, उमेश चौहान, सारांश केसरी, रामदुलारे गोंड, राममूरत कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed