फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no mechanism in hospitals

अस्पतालों में नहीं है कोई इंतजाम

Sun, 15 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 15 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
There is no mechanism in hospitals
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच के बाद दवा लिखते चिकित्सक संजय कुमार
गर्मी चरम पर है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ डायरिया, मलेरिया और डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। बावजूद इसके सरकारी अस्पतालों में इससे निपटने की अभी तक कोई भी तैयारी नहीं की गई है। सरकारी इंतजाम अभी नदारद हैं। कुल मिलाकर इलाज की व्यवस्था रामभरोसे है।  
विज्ञापन


जनपद वासियों को स्वस्थ रखने के लिए जिले में दो जिला अस्पताल, एक महिला अस्पताल संग चार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दो नगरीय स्वास्थ्य केंद्र स्थापित  किए गए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों  के मरीजों का दबाव पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला अस्पताल पर रहता है। मौसमी उतार चढ़ाव  शुरू होते ही अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। सरकारी अस्पतालों में उचित व्यवस्था न मिलने के कारण लोग निजी चिकित्सालयों की ओर रुख करने को विवश हैं। जिला अस्पताल चंदौली की स्थिति यह है कि सभी बेड फुल हैं। संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अलग रखने के लिए अभी तक स्पेशल वार्ड किसी भी चिकित्सालय में नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 सौ बेड वाले चकिया संयुक्त चिकित्सालय में भी संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। इससे दूसरे मरीजों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भा्ेगवारे की स्थिति तो और भी बदतर है। हालात यह हो चुके हैं कि यहां अब कोई मरीज जाता ही नहीं। इसी प्रकार सीएचसी धानापुर, सकलडीहा, नौगढ़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सक पीड़ितों को दवाइयां तो उपलब्ध करा दे रहे हैं लेकिन भर्ती की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed