{"_id":"6a9c790bb995eef9d2033594","slug":"there-is-joy-in-nands-house-jai-kanhaiya-lal-ki-chandauli-news-c-189-1-chl1002-154117-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के फत्तेपुर में श्रीकृष्ण झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद ब्लॉक के मन्नापुर फत्तेपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... समेत अन्य भजनों के साथ श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
जन्मोत्सव में कलाकारों ने श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन किया। इस दौरान देवी जागरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।
इसके बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया तथा आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
आयोजक विशाल यादव और लक्ष्मीनारायण यादव ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सपा नेता चंद्रशेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव बब्बू, रामेश्वर यादव, अरविंद यादव सनोज, तौकिर सिद्दीकी, संदीप पटेल, प्रकाश यादव, बनवारी यादव आदि मौजूद रहे।