फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There has been no electricity in Niyamatabad for 4 days, 23 rupees are being deducted every day from the smart prepaid meter account.

Chandauli News: 4 दिन से नियामताबाद में नहीं है बिजली, स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अकाउंट से हर दिन कट रहे 23 रुपये

Sat, 25 Apr 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
There has been no electricity in Niyamatabad for 4 days, 23 rupees are being deducted every day from the smart prepaid meter account.
13 और 14 अप्रैल को पीडीडीयू नगर निवासी कुंज बिहारी मिश्र के मोबाइल पर आया मैसेज। संवाद
नियामताबाद। बिलारीडीह उपकेंद्र से जुड़े नियामताबाद गांव में प्रीपेड स्मार्ट मीटर बिजली नहीं रहने पर भी चल रहा है। जी, हां 20 अप्रैल को नियामताबाद गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है। फिर भी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर के अकाउंट से लगातार बैलेंस कटने का मेसेज आ रहा है। इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों से की तो उन्होंने कहा कि कनेक्शन का फिक्स्ड चार्ज कट रहा है। अब यदि बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो फिक्स्ड चार्ज एक किलोवॉट पर महीने में 110 रुपये आता है। इस हिसाब से हर दिन 3.66 रुपये स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अकाउंट से कटना चाहिए। जबकि उपभोक्ताओं के अकाउंट 23 रुपये कट रहे हैं।
विज्ञापन

केस - 1
पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर निवासी कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि वे 12 अप्रैल को परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। उन्होंने घर की एमसीबी को डाउन कर दिया था। 13 अप्रैल को घर में उनके मीटर अकाउंट से दो बार रुपये कटने का मेसेज आया। 13 को पहला मैसेज सुबह 7:23 बजे आया। इसमें 577 रुपये बैलेंस बताया। उसी दिन शाम 6:08 बजे 529 रुपये बैलेंस बचे रहने का मेसेज आया। इस तरह 48 रुपये कट गए। वहीं, 14 अप्रैल की शाम 5:55 मिनट पर 506 रुपये बैलेंस होने का मेसेज आया। यानि 23 रुपये अगले दिन फिर कट गए।
विज्ञापन


केस--2
नियामताबाद गांव की निवासी हसबुन निशा ने बताया कि चार दिन से ट्रांसफॉर्मर जला है। बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्मार्ट मीटर से हर रोज रुपये कटने का मेसेज आ रहा है। उसी गांव के विष्णु प्रजापति ने कहा कि घर में चार दिन से बिजली आ नहीं रही है। बावजूद स्मार्ट मीटर से रुपये कट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
नियामताबाद निवासी फिरोज ने बताया कि 20 अप्रैल को ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से गांव की आपूर्ति बंद है। 21 अप्रैल को मीटर के अकाउंट का बैलेंस माइनस 122 रुपये था। 22 अप्रैल को माइनस 135 रुपये हो गया। इस तरह एक दिन में 13 रुपये कट गए। बिजली नहीं है फिर स्मार्ट मीटर से रुपये कट रहे हैं। गांव की कलावती देवी ने कहा कि जब घर में स्मार्ट मीटर लगा है तब से बिजली का बिल अधिक आ रहा है। अब तो बिघुत आपूर्ति बंद होने के बाद भी मीटर से पैसा काटा जा रहा है।


एसई और एसडीओ के बयान में विरोधाभास
जीवनाथपुर के एसडीओ अमर पटेल ने बताया कि गांव में दो किलाेवॉट के कनेक्शन पर हर महीने 180 रुपये सर्विस चार्ज लगता है। यह महीने के बिल के साथ धीरे-धीरे कटता है। वहीं, एसई जसमीर सिंह ने बताया कि 110 रुपये प्रति किलोवॉट सर्विस चार्ज लगता है। यानि दो किलोवॉट का 220 रुपये सर्विस चार्ज हुआ। एसई ने बताया कि पूरे महीने का जो सर्विस चार्ज है उसे विभाजित करके रोज सामान रूप से बैलेंस कटता है। उपभोक्ताओं का किसी दिन 13 रुपये, किसी दिन 48 रुपये, किसी दिन 23 रुपये कट रहे हैं। यदि हम दोनों अधिकारियों की बात माने तो हर दिन अधिकतम 7 से 8 रुपये ही कटेंगे पर यहां तो रोज दोगुने से तीन गुने तक रुपये कट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article