{"_id":"619a92fab0a7ca7ceb448200","slug":"then-kept-on-crashing-pddu-went-to-emu-chandauli-news-vns6237576173","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची, गया ईएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची, गया ईएमयू
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर पुसौली से कुदरा के बीच सुबह सवा छह बजे डाउन पीडीडीयू गया ईएमयू दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। ईएमयू के एक कोच का पहिया जाम होने की वजह से धुुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। बाद में ट्रेन को पांच घंटे तक रोक कर मरम्मत के बाद आगे के लिए रवाना किया गया।
पीडीडीयू नगर गया ईएमयू पैसेंजर पुसौली से आगे बढ़ी थी और कुदरा स्टेशन पहुंच रही थी। स्टेशन के एक किलोमीटर पहले सुबह 06.19 बजे यात्रियों ने कोच नंबर-ECOR058290 के पहिए से धुआं निकलता देख यात्रियों में खलबली मच गई। पहिया जाम देख कर चालक ने ट्रेन रोक दी। इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। ट्रेन रुकने से डाउन लाइन बाधित हो गई। हालांकि तीसरी लाइन से डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनों को गुजारा गया। सूचना पर एडीआरएम राकेश रोशन, कमांडेंट आशीष मिश्र सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने काफी प्रयास के बाद पांच घंटे बाद पहिया ठीक हुआ और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
पीडीडीयू नगर। अभी पांच दिन पहले ही बुधवार की सुबह पीडीडीयू प्रयागराज रूट पर पीडीडीयू स्टेशन के समीप ही डाउन लाइन पर जफरपुर फाटक के पास मालगाड़ी के आठ डिब्बे बेपटरी हो गए थे। इस मामले की अभी जांच चल रही है। इसी बीच अब मंडल में यह दूसरी घटना ने जांच पर संरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है।