फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Theft in the house of a railway employee who had gone to Patna for his wife's treatment

Chandauli News: पत्नी का इलाज कराने पटना गए रेलकर्मी के मकान में चोरी

Tue, 03 Mar 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Theft in the house of a railway employee who had gone to Patna for his wife's treatment
पीडीडीयू नगर के मानस नगर में बिखरा पड़े सामान को दिखाता एसएसई श​शि प्रकाश यादव। संवाद
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के रेलवे मानसनगर के पूर्वी छोर पर स्थित बिछड़ी मोहल्ले में रविवार रात रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर आलमारी में रखे 22 हजार रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए। घटना के समय एसएसई पटना में पत्नी का इलाज कराने गए थे। सोमवार सुबह चोरी का पता चला। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में बिजली विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद पर तैनात शशि प्रकाश यादव 28 फरवरी को पत्नी अनुराधा का इलाज कराने पटना गए थे। मकान में ताला बंद था और सुरक्षा के लिए कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। रविवार दोपहर एसएसई ने कैमरे का फुटेज देखा, जिसमें सब कुछ सामान्य दिखा। सोमवार दोपहर परिवार के साथ लौटने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो आलमारी सहित सभी कमरों के ताले टूटे थे। एसएसई की तहरीर पर अलीनगर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed