{"_id":"610450738ebc3e670009078e","slug":"theft-chandauli-news-vns6034044108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों से नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
धानापुर में दुकान से चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान को देखता पीड़ित। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानों से नकदी समेत लाखों की चोरी
नहर पुलिया के पास चोरों ने की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
धानापुर। कस्बा स्थित ब्लाक मुख्यालय कार्यालय नहर पुलिया के समीप चोरों ने बृहस्पतिवार की रात दो दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी समेत लाखों रुपये सामान चुरा लिए। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
नहर पुलिया के समीप एक कटरे में मंसूर आलम की किराने व चंद्रदेव मौर्य की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम दोनों दुकान बंद कर दोनों घर चले गये। शु्क्रवार की सुबह जब उन्होंने दुकानें खोलीं तो अंदर बिखरा हुआ सामान देखकर हैरत में रह गये। दुकानदारों ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते से कटरे में अंदर घुसे। इसके बाद दुकानों के साइड के दरवाजों के ताले तोड़ दिए। मंसूर आलम ने बताया उनके दुकान से चोर चार हजार रूपये नगदी सहित कास्मेटिक सामान के साथ ड्राई फ्रूट और अन्य सामान उठा ले गये। चंद्रदेव मौर्य ने बताया कि उसकी दुकान से एक हार्ट्स पावर के तीन टूल्लू पंप गायब है।
मालूम हो कि ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय के समीप स्थित एक ग्राहव सेवा केद्र पर 25 मई की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिये थे। इस मामले में भी पुलिस अब तक कुछ नहीं कर पाई है। दो महीने बाद चोरों ने इसी क्षेत्र में स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया है।