फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Theft by breaking the lock of Kamharia's composite school

कम्हरिया के कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 19 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of Kamharia's composite school
कंदवा। थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात कमरों में लगे पंखे सहित एमडीएम के बर्तन, लाउडस्पीकर और जरूरी कागजात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। गांव के युवा व्यायाम करने के लिए विद्यालय पहुंचे। उन्होंने दरवाजों की कुंडी टूटी देख इसकी जानकारी शिक्षा मित्र अजय सिंह बब्बू को दिया। शिक्षा मित्र की सूचना पर प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह कम्हरिया पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और बीईओ बरहनी कन्हैया लाल को दी। प्रधानाध्यापक ने सोमवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विद्यालय में चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा
कंदवा। परिषदीय विद्यालयों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और पुलिस किसी भी घटना का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है। सोमवार की रात चोरी की घटना से पूर्व चोरों ने 31 जुलाई की रात कम्हरिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के कमरों की कुंडी तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, चार्जर और जरूरी कागजात पर हाथ साफ कर दिया था। उसके पहले चोरों ने कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा और कंपोजिट विद्यालय ओयरचक में भी चोर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस अब तक उसका खुलासा नहीं कर सकी है। अब कंपोजिट विद्यालय कंहरिया में दोबारा चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed