{"_id":"6adf79f23356baf2c50277fc","slug":"retired-revenue-official-injured-hit-scorpio-suv-passes-arrival-home-sparks-outpouring-grief-driver-fled-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल सेवानिवृत्त कानूनगो की मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम; वाहन लेकर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल सेवानिवृत्त कानूनगो की मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम; वाहन लेकर चालक फरार
Mon, 26 Oct 2026 09:34 PM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Mon, 26 Oct 2026 09:34 PM IST
सार
जिले के सेमरा गांव के पास रविवार शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल सेवानिवृत्त कानूनगो राधेश्याम की सोमवार सुबह ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वह डेयरी से दूध लेने जा रहे थे। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। बलुआ पुलिस ने स्कॉर्पियो कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कानूनगो राधेश्याम यादव की माैत के बाद बिलखती महिलाएं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास स्टेट हाईवे पर रविवार शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल सेवानिवृत्त कानूनगो राधेश्याम यादव (67) की सोमवार को मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सेमरा गांव निवासी राधेश्याम यादव कानूनगो पद से सेवानिवृत्त होने के बाद खेती-बारी संभालते थे। रविवार शाम करीब सात बजे वह घर के पास स्थित डेयरी से दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। राधेश्याम यादव की पत्नी कमलेश देवी, पुत्र अभिषेक (19) और पुत्री कंचन हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि अभिषेक जालंधर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। पति की मौत से कमलेश देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के पास सुलगने लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के पहिये के पास घर्षण के कारण आग सुलगने लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।