फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man jumped in front of the goods train, the Khadim of the mazar saved his life

मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, मजार के खादिम ने बचाई जान

Fri, 26 Aug 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The young man jumped in front of the goods train, the Khadim of the mazar saved his life
मोहम्मद आजाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लाइन शहीद बाबा की मजार के पास शुक्रवार की सुबह दस बजे एक युवक मालगाड़ी के आगे कूद गया। वह मालगाड़ी की चपेट में आता इससे पहले ही शहीद बाबा की मजार के खादिम ने रेलवे लाइन में कूद कर युवक को बचा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लाइन शहीद बाबा की मजार पर दुआख्वानी करने वालों की भीड़ थी। यहां के मुख्य खादिम मोहम्मद आजाद (55) भी दुआ कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर मजार से कुछ दूरी पर प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़े युवक पर पड़ी। अभी वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवक रेलवे लाइन पर कूद गया। इसी दौरान दिल्ली रूट से मालगाड़ी तेजी से इसी प्लेटफार्म पर आ रही थी। यह देख मोहम्मद आजाद शोर मचाते हुए दौड़े। युवक इंजन की चपेट में आता इससे पहले जान की परवाह किए बगैर मोहम्मद आजाद लाइन में कूदे और युवक को एक तरफ खींचते हुए उसे गले लगाकर पकड़ लिया। इस बीच चालक ने भी मालगाड़ी रोक दी। खादिम की हिम्मत देख मजार के आसपास फूल-माला और चादर बेचने वाले भी पहुंचे और दोनों को प्लेटफार्म पर खींचा। इसके बाद भी युवक बार-बार हाथ छुड़ाकर मालगाड़ी के आगे कूदने का प्रयास करता रहा। लोग उसे मजार पर ले आए। युवक के पास के मोबाइल से परिवार वालों को सूचित किया। बातचीत में पता चला कि युवक नियामताबाद इलाके के हसनपुर का रहने वाला है। पांच भाइयों में सबसे छोटा 24 वर्षीय युवक निजी गाड़ी चलाता है। इसके साथ ही वह चंदासी मंडी में पिता के साथ मजदूरी भी करता है। युवक किसी बात से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठा रहा था। बाद में परिजन पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed