फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man gave his life by swinging on the noose of the rope with the help of a fan

पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान

Wed, 22 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by swinging on the noose of the rope with the help of a fan
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर निवासी एक युवक किसी बात से परेशान होकर घर के कमरे में सोमवार की देर रात फंदे पर झूल गया। घटना के कुछ देर बार जब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो उसे फंदे से नीचे उतार कर निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा गांव के रहने अमरेंद्र बहादुर सिंह पेशे लोको पायलट हैं और पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर अंतर्गत सुभाष नगर में मकान बनाकर परिवार संग रहते है। अमरेंद्र के दो पुत्रों और दो पुत्रियों में शुभम सिंह (27) तीसरे नंबर पर था। लोगों के अनुसार शुभम कई दिनों से किसी बात से परेशान चल रहा था। सोमवार की रात घर के एक कमरे में शुभम सिंह पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से झूल गया। देर रात परिवार के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उसके होश उड़ गये। इसके बाद घर के सदस्य शुभम को आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। मंगलवार की सुबह आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed