फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man died due to the current

करेंट की चपेट में आने से युवक की जान गई

Tue, 25 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The young man died due to the current
चकिया। नगर से सटे मुहम्दाबाद स्थित बियर की दुकान पर फर्राटा फैन में उतर रहे करेंट की चपेट में आने से राहुल विश्वकर्मा (22) की मंगलवार को मौत हो गई। वह सिकंदरपुर गांव का निवासी था। सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव निवासी लक्ष्मण विश्वकर्मा के दो पुत्रों में बड़े पुत्र राहुल विश्वकर्मा मजदूरी का कार्य करते थे। मंगलवार को वह सिकंदरपुर के निवासी विनय गुप्ता के साथ काम की तलाश में मुहम्मदाबाद गांव में आया था। विनय गुप्ता मुहम्मदाबाद में बियर की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था। विनय गुप्ता ने राहुल विश्वकर्मा को दुकान पर बैठाकर अपने खाद लेने चला गया। बियर की दुकान में लगे फर्राटा फैन में करेंट उतर रहा था। असावधानी के कारण राहुल विश्वकर्मा पंखे में उतर रहे करेंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत के बाद दुकान के पहुंचे विनय गुप्ता एवं आस-पास के लोगो ने उसे ई-रिक्शा में लादकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल रहमतुल्ला खान एवं चौकी प्रभारी शिवबाबू यादव फोर्स के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादीशुदा राहुल को कोई संतान नहीं थी। वे अपने घर के एकमात्र कमाउ सदस्य थे। घटना की जानकारी लगते ही सिकंदरपुर के ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, पूर्व प्रधान राजीव पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शुभचिंतक कोतवाली पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed