फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children showcased their talent in essay writing and painting.

Chandauli News: निबंध और चित्रकला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 01 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent in essay writing and painting.
धरहरा बीआरसी पर आयोजित प्रतियोगिता में मेडल के साथ विजेता बच्चे। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र धरहरा में बुधवार को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ थीम पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार की छात्रा खुशबू राय और कंपोजिट विद्यालय रैपुरा की अर्पिता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमीषा ने द्वितीय और आईना ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में यूपीएस दिघवट की लाडो प्रथम, कंपोजिट विद्यालय की सुहानी विश्वकर्मा द्वितीय और चंद्रमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नवीन सिंह, प्रमोद कुमार, विकल जायसवाल, अरुण रत्नाकर, देवेंद्र यादव, संजय सिंह, दीनदयाल पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed