फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man broke the back of the truck crushed

ट्रक से कुचलकर युवक ने तोड़ा दम

Fri, 29 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 29 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The young man broke the back of the truck crushed
घटना स्थल पर जमा लोग - फोटो : People gathered on the scene
 सदर कोतवाली क्षेत्र के छितो के समीप नेशनल हाइवे पर गुरुवार की सुबह टहलने निकले 37 वर्षीय एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाल विश्वज्योति राय घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक को क्रेन से उठाकर नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया। तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और सरकारी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

जसौली गांव निवासी कुमारू राम (37) गुरुवार की भोर में करीब चार बजे टहलने के लिए घर से निकला। टहलने के बाद वह छितो गांव से अपने घर के लिए लौट रहा था, तभी मुगलसराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक के अगले पहिए के नीचे आने के कारण कुमारू की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव चक्के में फंस गया, जिससे चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग निकला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हाइवे निर्माण में लगे क्रेन की मदद से ट्रक को उठाकर नीचे दबे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed