फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The work of the 15th Finance Commission will be done with the amount of 74 lakhs

74 लाख की धनराशि से 15वें वित्त आयोग का होगा काम

Wed, 21 Jul 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The work of the 15th Finance Commission will be done with the amount of 74 lakhs
चकिया। स्थानीय क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक मंगलवार को विकास खंड सभागार में ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें 11 सूत्री विकास के एजेंडे पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को विकास के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ सरिता सिंह ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेंशन योजना, सूखा राहत योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विकास खंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 356 आवासों का निर्माण किया जाना है। 15वें वित्त आयोग के लिए 74 लाख से क्षेत्र पंचायत की ओर से विकास कार्य कराए जाएंगे। एडीओ पंचायत सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि अब विकास खंड में 31699 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है तथा 89 ग्राम पंचायतों में से 66 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय भी बनाए जा चुके हैं। बैठक में एडीओ समाज कल्याण केशव प्रसाद, एपीओ मनरेगा राजीव कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्या, कुंदन गोंड़, फूलचंद पाल, विनोद कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed