फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The woman snatched the gold chain from the woman's neck

महिला उचक्को ने उड़ायी महिला के गले से सोने की चेन

Fri, 08 Oct 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
The woman snatched the gold chain from the woman's neck
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर स्थित जीटी रोड पर ई रिक्शा में सवार कुछ महिलाओं ने वाहन में बैठी एक अन्य महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दी। ई-रिक्शा से उतरने के कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो उनके होश उड़ गये। बाद में पीड़ित महिला ने पति संग कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर कालोनी निवासिनी रेनू सिंह शुक्रवार की सुबह दस बजे के करीब कैलाशपुरी जाने के लिए सपा कार्यालय से ई-रिक्शा में सवार हुई। रेनू सिंह की मानें तो ई-रिक्शा में पहले से ही तीन महिलाएं एक लड़की सवार थी। बताया कि उनके सवार होते ही बैठी लड़की उल्टी करने का बहाना करने लगी। इस दौरान उन्होंने कपड़े खराब होने के डर से किनारे होकर उल्टी करने को कहा। इस दौरान चालक ई- रिक्शा चलता रहता। इस बीच किसी महिला ने उसके गले से सोने की चेन उड़ा दी। रेनू सिंह ने बताया कि कैलाशपुर मोड़ के समीप उतरकर जब वह आगे बढ़ी तो उनका ध्यान जैसे ही गले की ओर से गया तो चेन गायब देख उनके होश उड़ गये। उन्होंने ई-रिक्शा चालक और सवार महिलाओं पर शक जताया। इसके बाद उन्होंने अपने अपने पति उपेंद्र कुमार सिंह के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed