फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The wife had gone to her mother's house 20 days ago, the body of the laborer was found hanging from a tree in the forest

Chandauli News: पत्नी 20 दिन पहले गई मायके, जंगल में पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव

Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The wife had gone to her mother's house 20 days ago, the body of the laborer was found hanging from a tree in the forest
नौगढ़ । गढ़वा गांव निवासी मजदूर राकेश यादव (28) का शव बृहस्पतिवार को जंगल में पेड़ की डाल में लगे फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेंद्र कुमार निषाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे गए। गढ़वा गांव निवासी रामचंद्र यादव के दूसरे पुत्र राकेश यादव अपने भाई से अलग रहते थे। राकेश की शादी सोनभद्र जिले की पूजा देवी के साथ आठ साल पहले हुई थी। वे खेती और मजदूरी कर आजीविका चलाते थे। 20 दिन पहले पत्नी पूजा अपने मायके चली गई। इस बीच बुधवार की रात राकेश घर से खाना खाकर निकले। उसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह घर के पीछे जंगल में पेड़ से लटकता उनका शव मिला। थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed