फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The water level of Ganga is rising at the rate of 2 cm per hour

Chandauli News: दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है गंगा का जल स्तर

Sat, 12 Jul 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga is rising at the rate of 2 cm per hour
चहनिया। सावन माह के पहले दिन गंगा के जल स्तर में बढ़ाव कुछ कम हुआ। शुक्रवार को गंगा का जल स्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा, जबकि बृहस्पतिवार को बढ़ाव का क्रम तीन सेमी प्रति घंटे रहा। जिले में गंगा वार्निंग लेबल से अभी पांच मीटर नीचे हैं, लेकिन जिस तरह जल स्तर बढ़ रहा है। उससे तटवर्ती इलाके के लोग कटान और बाढ़ को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में बारिश के बाद बृहस्पतिवार को अचानक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। बुधवार को गंगा का जलस्तर 64.64 मीटर रहा। वहीं केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम जलस्तर 65.36 मीटर हो गया। सोमवार को 5.7 मिमी बारिश हुई। इससे गंगा के जल स्तर में चौबीस घंटे में 50 सेमी की वृद्धि हुई। शुक्रवार की शाम चार बजे तक गंगा का जल स्तर 65.86 मीटर रहा। इस तरह बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को जल स्तर एक सेमी प्रतिघंटा कम बढ़ा। हालांकि शुक्रवार को जलस्तर बढ़ने से गंगा का पानी बलुआ घाट के समीप बने शव दाह संस्कार स्थल वाले टिनशेड तक पहुंच गया। वहीं गंगा का पानी 3 सीढ़ी चढ़कर चेंजिंग रूम के करीब पहुंच गया। नदी में बढ़ोतरी से तटवर्ती इलाके के किसानों में बेचैनी है। क्षेत्र के भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी , पुरागणेन, चकरा, हरधन जुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावां, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि तटवर्तीय गांवों में कटान को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed