फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The water capacity of the 30 km canal has been increased from 1440 to 1800 cusecs.

Chandauli News: 30 किमी नहर की जल क्षमता 1440 से बढ़ाकर 1800 क्यूसेक की

Sun, 24 May 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The water capacity of the 30 km canal has been increased from 1440 to 1800 cusecs.
चंदौली। जिले के नियमताबाद क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई विभाग ने नहरों की जल वहन क्षमता बढ़ाने का काम तेज कर दिया है। जीरो प्वाइंट से कटशिला तक करीब 30 किलोमीटर लंबी नहर की क्षमता 1440 क्यूसेक से बढ़ाकर 1800 क्यूसेक कर दी गई है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए अधिक मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अनुसार जलापूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए कुल 12 मोटरों का संचालन किया जा रहा है। इनमें दो मोटरें स्टैंडबाय के रूप में रखी गई हैं, ताकि किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की उपखंड अधिकारी तृप्ति सोनी ने बताया कि नहरों की क्षमता बढ़ाने के साथ व्यापक स्तर पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। जहां आवश्यकता होगी, वहां वर्टिकल वॉल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि नहरों की संरचना मजबूत बनी रहे और पानी का प्रवाह बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नहरों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है, जिससे अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा सके। विभाग का लक्ष्य क्षेत्र के किसानों तक पर्याप्त सिंचाई जल पहुंचाना है, ताकि खेती के दौरान पानी की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article