फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The villagers resist

ग्रामीणों ने किया विरोध

Thu, 16 Apr 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 16 Apr 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
The villagers resist
क्षेत्र के बिसौरी गांव के बुनकर बस्ती में पिछले चार दिनों से बिजली गायब
विज्ञापन
रहने से नाराज बुनकरों ने बुधवार की सुबह दस बजे विद्युत ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।

चेताया कि यदि दो दिनों के अंदर गांव में विद्युत आपूर्ति को सुचारू नहीं किया गया तो वे जीटी रोड जाम करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


गौरतलब है कि शनिवार की रात से ही बिसौरी गांव में बिजली न आने से बुनकरों का काम ठप पड़ा है। उनका कहना है कि बिजली के अभाव में साड़ी बुनाई का काम समय से नहीं हो पा रहा है।

यदि समय से माल की डिलेवरी नहीं की गई तो आगे काम मिलना मुश्किल हो जाएगा और हमारे सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। कहा कि जब से गांव को भूपौली उपकेंद्र से जोड़ा गया है तब से दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। कहा कि सरकार बुनकरों को रोजगार देने के लिए 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का वादा करती है लेकिन क्षेत्र के बुनकरों की समस्या का निस्तारण आज तक नहीं हो पाया है।

 इस संबंध में एसडीओ सुधीर कुमार का कहना है कि बिसौरी गांव को भूपौली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है लेकिन समस्या को देखते हुए गांव को चंदासी उपकेंद्र से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed