फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The VDA's bulldozer demolished illegal constructions on four bighas of land

Chandauli News: चार बीघे में हुई अवैध प्लाटिंग पर चला वीडीए का बुलडोजर

Fri, 09 Jan 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The VDA's bulldozer demolished illegal constructions on four bighas of land
पड़ाव। क्षेत्र के गांधीपुरम कॉलोनी में चार बीघा की अवैध प्लाटिंग को वीडीए की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पड़ाव, मुगलसराय, रामनगर जोन 5 अंतर्गत पड़ाव- पीडीडीयू नगर रोड के किनारे तीन गांव की सरहद पर सबसे महंगी कॉलोनी में शुमार गांधीपुरम कॉलोनी बना है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा के निर्देश पर बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे जोनल अधिकारी अशोक त्यागी दल बल के साथ जेसीबी लेकर वहां पहुंचे और चार बीघे की अवैध प्लाटिंग में बन रहे बाउंड्री व दीवारों को गिरा दिया गया। बाउंड्रीवाल गिरने की सूचना मिलते ही जमीन खरीदने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गये। इस संबंध में जोनल अधिकारी अशोक त्यागी ने बताया कि यह कार्रवाई वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर क्षेत्र में कराई जा रही है। जो लोग अवैध तरीके से प्लाटिंग किये हैं, उस पर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में किसी के पास नक्शा नहीं है, जब तक यह लोग नक्शा वीडीए के मानक के अनुरूप नहीं बनवायेंगे तब तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर जेई राजू कुमार, अजीत सिंह, निलेश पांडेय, नंदलाल, हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed