फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The transfer of the village secretary stopped on the request of the MP's representative

सांसद प्रतिनिधि के अनुरोध पर रुका ग्राम सचिव का तबादला- चंदौली

Sat, 16 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The transfer of the village secretary stopped on the request of the MP's representative
पीडीडीयू नगर। सांसद प्रतिनिधि के अनुरोध पर चहनियां विकासखंड के ग्राम पंचायत अधिकारी का तबादला निरस्त कर दिया गया है। इस संदर्भ के लिखित आदेश में खुद डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने सांसद प्रतिनिधि की बात का लिखित रूप से जिक्र किया है। शुक्रवार को डीपीआरओ का यह पत्र वायरल हो गया। जिसके बाद नेताओं और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं बातचीत में डीपीआरओ ने इस पत्र को सत्य करार दिया।
विज्ञापन

तबादला ग्राम पंचायत सचिव रुस्तम अली ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चहनिया ब्लाक में तैनात हैं, जिनके पास कई गांवों के विकास कार्य को संपादित करने की जिम्मेदारी है। जो लंबे समय से वहां कार्य कर रहे हैं। विगत दिनों पंचायतीराज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे के द्वारा रुस्तम अली का तबादला चहनिया से धानापुर ब्लाक में कर दिया गया। लेकिन अगले ही दिन तबादला निरस्त हो गया। इस बाबत पांच जुलाई को डीपीआरओ कार्यालय से एक पत्र जारी हुआ, जिसमें लिखा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी का तबादला इसलिए निरस्त किया गया कि सांसद के प्रतिनिधि ने इसके लिए अनुरोध किया था। हालांकि पत्र में सांसद प्रतिनिधि के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। डीपीआरओ का पत्र वायरल होने के बाद अफसरों और नेताओं में खलबली मच गई है। डीपीआरओ ब्रह्चारी दुबे ने बताया कि पत्र सही है। पंचायत सचिव का तबादला निरस्त कर दिया गया है। अब वह चहनिया ब्लाक में ही विकास कार्यों को संपादित कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed