फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The traffic system is in chaos, the city is gasping with traffic jam from morning to evening.

Chandauli News: यातायात व्यवस्था धड़ाम, सुबह से शाम जाम से हांफता रहा शहर<bha>--</bha>-संशोधित

Sun, 24 Mar 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
The traffic system is in chaos, the city is gasping with traffic jam from morning to evening.
पीडीडीयू नगर। नगर शनिवार को सुबह से शाम तक जाम से हांफता रहा। आम दिनों में जाम से लोग जूझते रहते हैं। लेकिन यह जानते हुए कि होली पर भीड़ बढ़ती है यातायात विभाग ने जाम से राहत दिलाने की कोई योजना नहीं बनाई। आम दिनों की तरह स्टेशन के गेट और जीटीआर ब्रिज के पास खड़े पुलिसकर्मी औपचारिकता निभाते रहे। स्थिति यह हो गई है कि मात्र एक किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लग जा रहा है। सब्जी मंडी से जीटीआर ब्रिज तक सुबह सात बजे से लगा जाम शाम के सात बजे तक यानी 12 घंटे तक बना रहा।
विज्ञापन



जिले के मिनी महानगर के रूप में स्थान रखने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की पहचान जाम और वाहन से पटे शहर के रूप में होने लगी है। नगर के जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। नगर में पिछले कई दिनों से सुबह सात बजे से ही जीटी पर वाहनों का रेला लग जा रहा है।
विज्ञापन

खासतौर पर नई सट्टी से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर स्थिति सबसे अधिक खराब है। सुबह सात बजे से शुरु होने वाले जाम देर शाम तक लगा रहता है। इस मार्ग पर आम दिनों में वाहन दिनभर रेंगते रहते है। त्योहार पर स्थिति और अधिक बदतर हो जाती है। होली पर्व के मद्देनर शनिवार को भयंकर जाम लगा रहा है। दिनभर लोग से व्याकुल रहे। जाम के चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। होली पर्व के मद्देनजर यातायात विभाग की ओर से कोई ठोस योजना नहीं बनाये जाने से लोगों को शहर में आवागमन के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रविवार को भी शहर में और अधिक भीड़ पीडीडीयू नगर। नगर में सबसे अधिक जाम का कारण ऑटो चालकों का वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करना है। रेलवे स्टेशन के गेट से लेकर एक किलोमीटर तक सैकड़ों ऑटो खड़ी रहती हैं। पास ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रहती है पर कोई टोकता तक नहीं।ऑटो चालक अपने-अपने वाहनों को मनमाने तरीके से खड़ा कर देते हैं। आलम यह है कि कभी भी काली मंदिर के पास सड़क खाली नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में पीडीडीयू जंक्शन देश का प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। जहां से रोजाना 110 ट्रेनों का ठहराव होता है। जिससे 20 हजार से यात्रियों का आवागमन होता है। जाम की वजह से रोज ही किसी न किसी यात्री की ट्रेन छूट जाती है। अगर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आना होता है तो लोगों को स्टेशन पर दो घंटे पहले ही आने की सोचकर चलना पड़ता है। कब कहां जाम लग जाएगा कहा नहीं जा सकता।संवाद
--------------
पटरी तो दूर सड़क पर है भारी अतिक्रमण
नगर में जाम के प्रमुख कारणों में एक बड़ा कारण अतिक्रमण है। पिछले छह महीने से नगर में एक भी अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया गया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सक्रिय हुए अधिकारियों ने दो दिनों तक अभियान चलाकर खानापूर्ति की। अभियान खत्म होने के दूसरे दिन ही फिर से सड़क पर दुकानें और ठेले खोमचे लगने लगे। नगर में सब्जी मंडी न होने से सड़क पर ही सब्जी मंडी लगती है और वहां सड़क संकरी हो जाती है। वहीं ऑटो स्टैंड न होने से ऑटो चालक सड़क पर ही ऑटो खड़ी करते हैं। जो जाम का प्रमुख कारण है।

नगर में यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए विभाग के लोग ड्यूटी कर रहे है। जीटी रोड पर काली मंदिर के पास मार्ग सकरा होने के कारण वाहनों की कतार लग जा रही है। सुरेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed