फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The toilet at the Anganwadi centre was locked; a young girl who went outside to relieve herself fell into a pit and drowned.

Chandauli News: आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय में बंद था ताला, शौच के लिए बाहर गई बच्ची की गड्ढे में डूबकर मौत

Thu, 29 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The toilet at the Anganwadi centre was locked; a young girl who went outside to relieve herself fell into a pit and drowned.
रूचि, फाइलफोटो - फोटो : ARchive
धीना। थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई पांच वर्षीय छात्रा रुचि कुमारी की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। छुट्टी के बाद बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि केंद्र के शौचालय में ताला बंद होने के कारण वह अन्य बच्चों के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। इस दौरान पानी लेने के लिए गड्ढे में उतरी रुचि डूब गई। घटना से आक्रोशित गांव की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शन किया। वहीं, डीपीओ ने मामले में सीडीपीओ से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

पिता पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे रुचि अन्य बच्चों के साथ शौच के लिए गड्ढे के पास गई थी। बच्चों ने घर पहुंचकर रुचि के डूबने की जानकारी दी तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी देर तक तलाश करने के बाद दोपहर करीब दो बजे बच्ची को गड्ढे के पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र के पास रामबली राम नामक व्यक्ति ने खेत में मकान बनवाने के लिए मिट्टी की खोदाई कराई थी। इससे बने गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट पानी भर गया है, जो तालाब जैसा नजर आता है। इसी गहरे पानी में डूबने से बच्ची की जान चली गई। बाद में पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मौत की खबर मिलने ही गांव की कई महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गईं। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बच्चों के लिए पेयजल, बिजली और शौचालय आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में लक्ष्मीना, सतवंती, ममता, संध्या, बेबी, लालवाची, मीना, बिंदा, सूरज कुमार, अजीत कुमार, आदित्य कुमार और रोहित कुमार शामिल रहे।
---

पिता ने की जांच और कार्रवाई की मांग
मृतका के पिता पंकज कुमार ने केंद्र की व्यवस्थाओं में कमी को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर आंगनबाड़ी केंद्र का शौचालय खुला होता तो उनकी बच्ची की मौत नहीं होती। ताला बंद होने के कारण वह शौच के लिए बाहर गई। उन्होंने ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, जिससे भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ इस तरह की घटना न हो।

---



वर्जन ...

आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय होने के बावजूद बच्चे बाहर क्यों जा रहे थे, इसकी जांच कराई जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राकेश मिश्र, खंड विकास अधिकारी, धानापुर
---

- गड्ढे में बच्ची की डूबकर मौत के मामले में धानापुर ब्लॉक के सीडीपीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राज कपूर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, चंदौली।

---

- बुधवार को मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - त्रिवेणी लाल सेन, थानाध्यक्ष, धीना।

रूचि, फाइलफोटो

रूचि, फाइलफोटो- फोटो : ARchive

रूचि, फाइलफोटो

रूचि, फाइलफोटो- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed