फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The thug took away the real jewelery by handing over the fake one

Chandauli News: नकली थमाकर असली गहने ले गया ठग

Fri, 28 Jun 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
The thug took away the real jewelery by handing over the fake one
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के ककरही गांव स्थित सोने व चांदी की दुकान से बृहस्पतिवार को एक जालसाज धोखाधड़ी कर सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जालसाज की सारी करतूत सीसी कैमरे में कैद हो चुकी है। पीड़ित ने बुधवार को मामले को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लेने के साथ पुलिस को घटना से संबंधित तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के किदवई नगर कस्बा निवासी किशन वर्मा की ककरही में सोने व चांदी की दुकान है। उन्होंने बताया कि बीते 24 जून, सोमवार की शाम को दुकान में एक व्यक्ति आया। उसने थैले में गिलट का गहना लिया हुआ था। वह मोलभाव कर अपनी बातों में उलझाकर चांदी का बेरवा बताकर गिलट का बेरवा दे दिया। दुकानदार ने बताया कि उसके बदले अन्य 86 हजार रुपये के आभूषण व 25 सौ रुपये ले लिए। इसके बाद वह आनन-फानन में गहने व नगदी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी सत्य नारायण मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है। सीसी कैमरे के आधार पर खोजबीन की जा रही है। शीघ्र ही जालसाज को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed