फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The thieves who entered the house on the bamboo ladder, lost millions and goods including cash in chandauli

चंदौली : बांस की सीढ़ी से मकान में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल किया गायब 

Sun, 16 May 2021 02:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 May 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
The thieves who entered the house on the bamboo ladder, lost millions and goods including cash in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चंदौली के धानापुर स्थानीय कस्बा अंतर्गत मेराज खान के मकान में बीती रात सीढ़ी के सहारे मकान में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के गहने गायब कर दिए। मेराज की पत्नी के शोर मचाने पर चोर भाग खड़े हुए। मेराज खान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


धानापुर थाना चौराहे से अवहीं रोड़ पर महज तीन सौ मीटर की दूरी पर मेराज खान का मकान बागीचे के समीप स्थित है। रोज की भांति परिवार के लोग भोजन करके सो गए थे। मेराज के बड़े भाई सेराज के यहां काम करने के लिए बांस की एक लंबी सीढ़ी बनी हुई है। जो घर के समीप रखी हुई थी। चोरों नें सीढ़ी के सहारे पहले सेराज के मकान पर चढ़े।
विज्ञापन


 

फिर उसी सीढ़ी के सहारे मेराज के मकान में दाखिल हो गए और पीछे लगे दरवाजे को खोलकर चोरी करके आसानी से निकल लिए। गृहस्वामी मेराज खान ने बताया कि घटना रात्रि में पौनें एक बजे के करीब की है। आलमारी में रखी दो बहुओं के सभी सोनें व चांदी के गहनें सहित चालीस हजार रूपये नकद भी गायब हैं। भुक्तभोगी के मुताबिक कुल दस लाख रूपये का सामान चोरी किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed