फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The thieves locked the people sleeping in the rooms and stole cash and jewelry

Chandauli News: कमरों में सो रहे लोगों को बंद कर नकदी व जेवरात की चोरी

Fri, 16 Jan 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The thieves locked the people sleeping in the rooms and stole cash and jewelry
मोहनिया। चांद थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात भलुहारी गांव में चोरों ने ओमप्रकाश तिवारी और रविकांत तिवारी के घर को निशाना बनाया। जाड़े की रात में घर के सदस्यों के कमरों की बाहरी कुंडी बंद कर चोर छज्जे के सहारे घर में घुसे और नकदी, सोने की चूड़ी व एक अटैची लेकर भाग गए। चोरी के बाद तीन बक्से व एक अटैची घर से करीब 500 मीटर दूरी पर मिले। रात करीब डेढ़ बजे हलचल पर जागे परिजन दरवाजा खोलने में असफल रहे, जिसके बाद मोबाइल से पड़ोसियों को बुलाया गया। बाहर निकलने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed