फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The thief took away the furniture by breaking the shutter of the shop

दुकान का शटर तोड़ कर चोर उठा ले गए फर्नीचर

Tue, 09 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The thief took away the furniture by breaking the shutter of the shop
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के कैली गांव में सोमवार की रात चोरों ने फर्नीचर की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के फर्नीचर, बेड, रेडिमेड दरवाजा, खिड़कियां, लकडि़यां आदि चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो दुकानदार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हालांकि समाचार दिए जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। कैली निवासी दिनेश पांडेय ने घर से कुछ दूरी पर किराए के मकान पर फर्नीचर की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात दुकान बंद कर वह घर चला गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देख कर भौचक रह गया। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे अर्धनिर्मित सात बेेड, चार शृंगारदान, प्लाई, माइका, रेडिमेड दरवाजा, खिड़कियां, शीशम और सागवान की लकड़ी, काउंटर और आवश्यक कागजात आदि गायब थे। दिनेश के अनुसार चार से पांच लाख रुपये मूल्य के सामान गायब हुए हैं। वहीं सड़क के किनारे के दुकान से फर्नीचर के सामान की चोरी की घटना से इलाके में दहशत है। वहीं लोग ऐसी चोरी को लेकर आश्चर्यचकित भी हैं। दिनेश ने इसकी सूचना भुपौली पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। यही नहीं दुकान में लगे और आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज आदि को खंगाल रही है। हालांकि देर रात तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस संबंध में सीओ सदर कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि फर्नीचर की दुकान से चोरी की घटना की तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर जांच पड़ताल की गई है। हालांकि अभी तक मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed