फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Thanagaddi-Modhaila road has become a 'death trap'; tracks haven't been laid even after two years

Chandauli News: थानागद्दी-मोढ़ैला मार्ग बना ‘डेथ ट्रैप’ दो साल बाद भी नहीं बनीं पटरियां

Sun, 22 Feb 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Thanagaddi-Modhaila road has become a 'death trap'; tracks haven't been laid even after two years
थानागद्दी से मोढेला जाते समय शिवरामपुर कला गांव जाने वाला मार्ग। संवाद
थानागद्दी। स्थानीय बाजार से आज़मगढ़–वाराणसी मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला लगभग 11 किलोमीटर लंबा थानागद्दी–मोढैला मार्ग मरम्मत के दो वर्ष बाद भी अधूरा है। सड़क के दोनों तरफ पटरी का निर्माण अब तक नहीं कराया गया। इससे यह मार्ग क्षेत्रवासियों और राहगीरों के लिए खतरे का सबब बन गया है। पटरी न होने से सड़क किनारे की मिट्टी लगातार कट रही है। कई स्थानों पर किनारे धंस गए हैं और गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

भारी वाहन चलने के दौरान अक्सर असंतुलित हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शिवरामपुर, भैंसा और घुड़दौड़ गांव के लोग अब इस मार्ग को डेंजर जोन कहने लगे हैं। प्रतिदिन इसी मार्ग से बाजार और अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों एवं राहगीरों का आवागमन होता है। पटरी न होने के कारण बाइक चलाते समय हमेशा भय बना रहता है। कई बार सामने से बड़े वाहन आने पर सड़क के किनारे उतरना पड़ता है, जहां गड्ढों और सड़क के धंसे हिस्सों के कारण गिरने का खतरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पटरियां नहीं बनेंगी, तब तक यह मार्ग सुरक्षित नहीं हो सकता। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि तत्काल सड़क की पटरियों का निर्माण कराया जाए और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए। थानागद्दी-मोढ़ैला मार्ग स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। लगभग 11 किमी लंबे इस मार्ग की मरम्मत हुए दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन पटरियों का निर्माण अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed