फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The temperature increased by three degrees due to the cessation of the westerly wind.

Chandauli News: पछुआ हवा थमने से तीन डिग्री बढ़ गया तापमान

Wed, 28 Jan 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The temperature increased by three degrees due to the cessation of the westerly wind.
पीडीडीयू नगर। पछुआ हवा के थमने से तापमान बढ़ने लगा है। दो दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मंगलवार को न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले रविवार को न्यूनतम 10 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री था। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने से जिले तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिले के ज्यादातर हिस्सों में धूप के साथ बादल छाते रहे। शाम के बाद ठंड में कुछ बढ़त भी हुई।
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में 28 जनवरी के दौरान वर्षा की संभावना बनी हुई है। इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की त्वरित बढ़ोत्तरी होने जबकि अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट होने के आसार हैं। वहीं 29 जनवरी की सुबह से 31 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आने व कोहरे के घनत्व में वृद्धि की संभावना है। फरवरी के आरंभ से इसमें फिर से दो से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed