{"_id":"6830bce631a01c4d5b06bb1f","slug":"the-teacher-had-kept-money-at-home-to-pay-off-his-debt-thieves-stole-it-chandauli-news-c-189-1-svns1010-131444-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अध्यापक ने कर्ज चुकाने के लिए घर में रखे थे पैसे, उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अध्यापक ने कर्ज चुकाने के लिए घर में रखे थे पैसे, उठा ले गए चोर
विज्ञापन
बलुआ थाने के लक्ष्मणगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की रात सहायक अध्यापक दिनेश पांडेय के घर से चोर डेढ़ लाख रुपये नकद, जेवरात और कपड़े उठा ले गए।
घर में सिर्फ उनकी मां सोई थीं। अन्य सदस्य दूसरे मकान में थे। दिनेश कर्ज चुकाने के लिए बैंक से पैसे निकाल कर घर में रखे थे। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी दिनेश पांडेय अयोध्या में एक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।
इनके पिता कमला पांडेय रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। दिनेश की बेटी पायल की शादी सात मई को हुई थी। शादी के लिए दिनेश कई लोगों से कर्ज लिए थे। बृहस्पतिवार की रात दिनेश पांडेय की मां घर में अकेले साेई थीं। परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में सोये थे।
चोर छत से घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकदी, सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की सिकड़ी, सोने का टीका, सोने की अंगूठी, सोने का लौंग, चांदी की करघनी, चांदी के 3 पायल उठा ले गए।
विज्ञापन
घर में चोरी करने के बाद चोर छत से चादर के सहारे नीचे उतरकर भाग हो गए। कहा कि सूचना मिलने बाद पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया। मौके से एक मोबाइल फोन मिला है। फोन के जरिये चोर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद