फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The target of the first dose in vaccination is 100% complete

जनपद में टीकाकरण का प्रथम डोज शत प्रतिशत हुआ पूर्ण

Tue, 15 Feb 2022 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
The target of the first dose in vaccination is 100% complete
चंदौली। जनपद में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण का कार्य जारी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 1405884 कि लक्ष्य को पूरा करते हुए कुल 1495579 लोगों का टीकाकरण हुआ है जो लक्ष्य से अधिक है, लेकिन दूसरा डोज में 10 44102 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जो लक्ष्य थोड़ा कम है। दवा है कि जल्द ही लक्ष्य को विभाग की ओर से पूर्ण कर दिया जाएगा, ताकि टीकाकरण का कार्य सफल हो सके।
विज्ञापन

जनपद में टीकाकरण का कार्य विभाग की ओर से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर तेजी से किया जा रहा है। जनपद में विभाग की ओर से 140 5844 लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन पहले डोज शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। दूसरे डोज की तैयारी भी पूरी तरह से विभाग की ओर से की गई है, लेकिन अब तक 1044102 लोगों का टीकाकरण विभाग की ओर से किया गया है जो लक्ष्य कुछ पीछे रह गया है विभाग का दावा है कि कोरोना वायरस को रोकने के जनपद में अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से जल्द ही शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। टीकाकरण का कार्य पहले धीमी गति था लेकिन इन दिनों तेजी से विभाग की ओर से संचालित किया जा रहा है जिससे लक्ष्य पूर्ति करने में देर नहीं लग रही है दूसरे डोज की लक्ष्य की पूर्ति के लिए विभाग की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि जल्द ही यह कार्य पूर्ण हो सके और आगे की रणनीति शासन की ओर से बनाई जाए तो उसे अंजाम तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। पहले डोज के लिए जो लक्ष्य था उसे पूर्ण कर लिया गया है , लेकिन दूसरे दौर के डोज में हम पीछे हैं उसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। डॉक्टर आर बी शरण जिला नोडल अधिकारी कोविड-19।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed