{"_id":"1bba63b37b4b694862de2c57c7680915","slug":"the-suspect-sought-in-banks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में तलाशे गए संदिग्ध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में तलाशे गए संदिग्ध
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस
विज्ञापन
महानिदेशक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान के तहत
बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन वाहनों को सीज करने के साथ ही एक
संदिग्ध युवक को पकड़ा।
सदर कोतवाल अवधेश कुमार सिंह ने अपने मातहतों संग मुख्यालय स्थित सभी बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने बैंकों के पास घूम रहे लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कुल तीन वाहनों को सीज भी किया गया।
पंजाब नेशनल बैंक के पास अकारण घूम रहे पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पुलिस युवक को कोतवाली ले आई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
वहीं पुलिस ने यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित अन्य बैंक शाखाओं में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। कोतवाल ने बैंक प्रबंधकों से सीसी टीवी कैमरों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
कोतवाल ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पूर्वाह्न दस से अपराह्न दो बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।