फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The stoves were not lit in the village of martyred police jawan Durgesh Singh even on the second day

Chandauli News: पुलिस के शहीद जवान दुर्गेश सिंह के गांव में दूसरे दिन भी नही जले चूल्हे

Tue, 20 May 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The stoves were not lit in the village of martyred police jawan Durgesh Singh even on the second day
सकलडीहा। जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान मृत पुलिस कांस्टेबल दुर्गेश सिंह के घर उकनी बीरम राय गांव में दूसरे दिन सोमवार को भी मातम छाया रहा। गांव में लोगों के घरों में दूसरे दिन सोमवार को भी चूल्हे नहीं जले। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय कुमार सिंह समेत कई और जनप्रतिनिधियों और शुभ चिंतकों ने परिवार वालों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। वहीं पति की मौत के बाद से दो दिन से शिक्षिका पत्नी बेसुध हैं।
विज्ञापन

उकनी बीरम राय गांव के दीनानाथ के दो बेटे राजीव रंजन सिंह व दुर्गेश सिंह और चार बेटियाें में से राजीव रंजन एयरफोर्स में जोधपुर में तैनात हैं। दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाने में तैनात थे। शनिवार की देर रात पशु तस्करों के आने की सूचना पर पुलिस नाकेबंदी कर जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच मवेशी लादकर जा रहे पशु तस्करों ने पुलिस देख पिकअप वाहन की गति तेज कर दी और पुलिस के जवान दुर्गेश सिंह को रौंदते हुए भाग निकले। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान दुर्गेश की मौत हो गई। रविवार को बलुआ घाट पर दुर्गेश का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, देर रात करीब दस बजे बड़े भाई राजीव रंजन सिंह बलुआ घाट पहुंचे। उनके पहुंचते ही परिजनों के आंखों में आंसू छलक पड़े। सोमवार को सुबह से ही शुभचिंतकों के अलावा जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जनप्रतिनिधियों ने परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया। उधर, जवान के शहीद होने पर गांव में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले। ग्रामीण दुर्गेश सिंह को भुला नहीं पा रहे हैं। पत्नी प्रियंका सिंह, माता उर्मिला सिंह, बेटी नव्या और दिव्या सिंह के अलावा बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। इस दौरान डाॅ. संत त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार सिंह, अमित सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed